8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Holi 2024: CM विष्णु ने बजाए नंगाड़े, MLA अनुज ने छेड़े फाग गीत, जमकर चली जुगलबंदी.. देखें वीडियो

CG Holi 2024: होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फाग की ताल पर ताल मिलाते नजर आए, वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगाड़े की कमान संभाली, रंगारंग आयोजन में प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला भी पीछे ताल से ताल मिलाते नजर आए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 24 Mar 2024, 11:33 AM IST

raipur_2.jpg

रंग, हर्ष और उल्लास के प्रतीक होली का पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का रंग लेकर आए। पत्रकार जगत का हमें सहयोग मिलता रहा है, मैं इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। आप सभी को होली पर्व की बहुत-बहुत बधाई। यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा, पत्रकारों के साथ हुए उत्पीड़न के खिलाफ़ उनको न्याय दिलाने के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें पत्रकारगण भी सम्मिलित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय पत्रकारों के साथ होली के रंग में डूबे नज़र आए।

यह भी पढ़ें: माल ढुलाई में रायपुर रेलवे ने की 5000 करोड़ की कमाई, DRM ने कहा- ये ऐतिहासिक है..

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अनुज शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, महासचिव वैभव पांडेय, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, सहसचिव अरविंद सोनवानी और तृप्ति सोनी सहित प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: अनोखी परंपरा.. होलिका दहन के बाद होता है तीरंदाजी प्रतियोगिता, विजेता को मिलता है ये उपहार