
Chhattisgarh Police:छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार बिलासपुर और कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। साथ ही कोनी व मस्तूरी में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों के तबादले के साथ कोनी व मस्तूरी थाने में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है, वहीं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 6 सहायक उपनिरीक्षकों ASI की पदस्थापना में फेरबदल किया है।
कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह बदलाव हुआ है। ( Chhattisgarh News ) इससे पहले भी कई जिलों में पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं अब बिलासपुर और कोरबा में बड़ा बदलाव हुआ है।
गृह विभाग ने बड़ी संख्या में एएसपी-डीएसपी, निरीक्षकों समेत 150 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। रायपुर कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण पुलिस समेत कई जिलों में पदस्थ एएसपी-डीएसपी की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई।
लिस्ट में 56 एएसपी स्तर के और 92 डीएसपी स्तर के अफसरों के नाम शामिल है। सूची में रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोण्डागांव समेत कई अन्य जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।