
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के एएसपी-डीएसपी बदले (photo patrika)
Chhattisgarh Police Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने में पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने बड़ी संख्या में एएसपी-डीएसपी, निरीक्षकों समेत 150 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। रायपुर कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण पुलिस समेत कई जिलों में पदस्थ एएसपी-डीएसपी की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई।
लिस्ट में 56 एएसपी स्तर के और 92 डीएसपी स्तर के अफसरों के नाम शामिल है। सूची में रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोण्डागांव समेत कई अन्य जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट बनाया गया है। ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।
अपडेट जारी है..
Updated on:
20 Jul 2026 04:21 pm
Published on:
20 Jul 2026 03:27 pm
