बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, केंदा घाटी में कोयला लदा ट्रेलर पलटा, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident: बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे केंदा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।
2 min read
केंदा घाटी में ट्रेलर पलटने से 2 की दर्दनाक मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)
केंदा घाटी में ट्रेलर पलटने से 2 की दर्दनाक मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे केंदा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में खराब और जर्जर सड़क को दुर्घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। केंदा पुलिस सहायता

केंद्र प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि, ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीजे 3515 मध्यप्रदेश के उमरिया से रायपुर के लिए कोयला लोड कर रवाना हुआ था। केंदा घाटी से उतरते समय सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल ड्राइवर प्रकाश महरा (28 वर्ष), निवासी धनपुरी जिला-शहडोल, को पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर पेंड्रा अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Bilaspur Road Accident: नीचे दबा मिला हेल्पर

कोयला हटाते ही पुलिस के होश उड़ गए। ट्रेलर के नीचे एक युवक दबा मिला। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उमेश विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी धनपुरी जिला-शहडोल के रूप में हुई, जो ट्रेलर में हेल्पर के रूप में कार्यरत था।

जर्जर सड़क चलते हो रहे राज हादसे

केंदा घाटी की सड़क पिछले कई महीनों से कंडम हालत में है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। भारी वाहनों के आवागमन के बावजूद मरम्मत कार्य की गति धीमी होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मालिक ने कहा कि ड्राइवर अकेला था

घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह और केंदा प्रभारी अशोक मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रेलर मालिक अजीत विश्वकर्मा (निवासी शहडोल) से संपर्क करने पर उसने बताया कि वाहन में केवल ड्राइवर ही था। लेकिन आसपास मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को बताया कि ट्रेलर में एक और व्यक्ति भी सवार था। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जेसीबी मंगाकर सड़क पर फैले कोयले को हटवाना शुरू किया।

Updated on:
18 Feb 2026 09:13 am
Published on:
18 Feb 2026 09:13 am