बारात से लौटे 36 लोग फूड प्वाइजनिंग(Food poisoning)के शिकार हो गए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालात गंभीर है।
बिलासपुर. मस्तुरी के पास दलदली गांव के लोग बारात से लौटने के बाद एक के बाद एक कर 36 लोग फूड प्वायजनिंग (Food poisoning)के शिकार हो गए हैं। पिछले दिन से इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। डाक्टर का कहना है दूषित भोजन(Contaminated food)करने के कारण ऐसा हुआ है। मस्तुरी के पास ग्राम दलदली से 17 जून को पास के गांव में बारात गए थे। 18 जून को सुबह लौटने के बाद 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
जिनका इलाज मस्तुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल ही रहा था कि 19 को 20 लोग और बीमार पड़ गए। एकाएक मरीजों के बढऩे के कारण अतिरिक्त कमरा खुलवाकर इलाज आरंभ किया गया। इसके बाद 20 जून को 8 लोग अस्पताल आए इसमें बच्चे ,युवा और बुजुर्ग भी शामिल थे।
सभी फूड प्वयाजनिंग के शिकार हुए थे। मस्तुरी बीएमओ नंदराज कवंर ने बताया 36 लोग आए थे इसमें से 34 की छुट्टी हो गई है। उनको दवा देकर दूषित पानी व भोजन नहीं खाने का सलाह दिया है। वहीं 2 लोगों की स्थिति गंभीर है जिनका इलाज किया जा रहा है। दोनों को उल्टी व पतला दस्त ज्यादा हुआ था।
चमकी की दस्तक स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी किया
बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद छग के जगदलपुर में चमकी ने दस्तक दी है। इस बीमारी से जगदलपुर में एक बच्ची की मौत और दो के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चकमी को लेकर एलर्ट जारी कर दिया है। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया हमारे जिले में इस तरह बीमारी की जानकारी नहीं मिली है फिर भी सभी सीएचसी,पीएचसी को अलर्ट कर दिया है।