Chhattisgarh Crime बच्ची को जन्म के तुरंत बाद तालाब में फेंक दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है।
Newborn Found in Pond: न्यायधानी बिलासपुर. के बेलगहना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लमरीडबरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति (संभावित माता-पिता या परिजन ने अपनी महज 1 से 2 दिन की नवजात मासूम बच्ची का जन्म छुपाने की नीयत से उसे जीवित ही गांव के रामसागर तालाब के पानी में फेंक दिया। पानी में डूबने की वजह उस बेकसूर मासूम की तड़प-तड़प कर से मौत हो गई। घटना मार्च महीने की है।
शव को पानी से बाहर निकालने पर पता चला कि वह महज 1-2 दिन पहले जन्मी एक नवजात बालिका (बेटी) की लाश थी। सूचना पर बेलगहना पुलिस ने मर्ग कायम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संपूर्ण मर्ग जांच, डॉक्टरों की पीएम रिपोर्ट और कर थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह दर्दनाक सच सामने आया कि बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी। किसी ने लोक-लाज या जन्म छुपाने के उद्देश्य से उस फूल जैसी बच्ची को जिंदा ही पानी में फेंक दिया था, जिससे दम घुटने (पानी भरने) के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिसकी विस्तृत मर्ग जांच, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इसे हत्या की श्रेणी का अपराध माना है। चौकी प्रभारी के निर्देश पर कोटा थाने में पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शून्य दर्ज अपराध को नंबरी कर विवेचना में ले लिया गया है।
बेलगहना पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में आसपास के गांवों या स्वास्थ्य केंद्रों में किस महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस क्षेत्र के कोटवार के जरिए संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 29 मार्च 2026 के दोपहर की है। ग्राम लमरीडबरी के कोटवार निर्मलदासक मानिकपुरी (64 वर्ष) अपने घर पर थे, तभी गांव की एक महिला बृजबाई ने आकर उन्हें पहुंचे। किसी बच्चे का शव तैर रहा है। कोटवार तत्काल गांव के अन्यलोगों को लेकर तालाब वहां उन्होंने देखा कि तालाब के दक्षिण दिशा में पानी के ऊपर एक नवजात शिशु शव औंधे मुंह (पट अवस्था) पड़ा हुआ और पानी के ऊपर सिर्फ उसकी पीठ का था दिखाई दे रही थी।