CG News: गाल पर थप्पड़ जड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बीच दूसरा युवक भी वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डराया-धमकाया।
CG News: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तरणीश गौतम के साथ गुरुवार सुबह बीच सड़क पर मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है। सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में सवार युवकों ने न केवल कुलसचिव का रास्ता रोका, बल्कि कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ भी जड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:15 बजे तोरवा थाना क्षेत्र स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने हुई। कुलसचिव डॉ. तरणीश गौतम अपनी निजी कार से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के आगे चल रही सफेद फॉर्च्यूनर (सीजी-10 एटी 0017) ने ओवरटेक के दौरान अचानक ब्रेक मार दिया। जब डॉ. गौतम ने इसका विरोध किया, तो फॉर्च्यूनर से दो युवक उतरे और गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉ. गौतम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, कार से उतरे एक युवक ने आव देखा न ताव और सीधे कुलसचिव का कॉलर पकड़ लिया।
आरोपी ने उनके गाल पर थप्पड़ जड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बीच दूसरा युवक भी वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डराया-धमकाया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी तेज रफ्तार कार लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद डॉ. गौतम ने तोरवा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर मालिकों की पहचान की जा रही है। साथ ही, घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।
टीचर की थप्पड़ से फटा कान का पर्दा
डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल के कक्षा 7वीं के 13 वर्षीय छात्र सार्थक सहारे को पुस्तक निकालने में थोड़ी देरी होने पर क्लास टीचर और इंचार्ज शिक्षिका ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। मारपीट इतनी भीषण थी कि छात्र के दोनों कानों को गंभीर चोट पहुंची और उसकी सुनने की क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह उम्र 45 वर्ष पति आतिश सिंह निवासी केदारबाड़ी वार्ड नंबर 3 डोंगरगढ़ को 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
ट्रैफिक जवान ने युवक को जड़े थप्पड़ तो युवक ने भी मारे मुक्के
शहर के महामाया चौक के पास यातायात व्यवस्था संभाल रहे नगर सैनिक व एक युवक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ,हो रहा है। स्कूटी की चाबी निकाले जाने की बात पर हुए विवाद में पहले नगर सैनिक (ट्रैफिक जवान) ने युवक के साथ मारपीट की, इस दौरान युवक ने भी जवाब में नगर सैनिक पर को थप्पड़ मारे। नगर सैनिक ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर