बिलासपुर

Auto Driver Uniform: ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू, 7 दिन में यूनिफॉर्म अनिवार्य, नहीं तो कार्रवाई तय

Auto Driver Uniform: अब सभी ऑटो चालकों के लिए खाकी वर्दी पहनकर वाहन चलाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय को लागू करने के लिए ऑटो संघ के अनुरोध पर चालकों को सात दिनों का समय दिया गया है।

2 min read
ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू (फोटो सोर्स - Social Media)

Auto Driver Uniform: बिलासपुर जिले में ऑटो चालकों की मनमानी पर अब ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है और अब चालकों के लिए यूनिफॉर्म पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 7 दिन की समय-सीमा तय की गई है। तय समय के बाद बिना यूनिफॉर्म चलने वाले चालकों पर सीधी कार्रवाई होगी।

यातायात पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 200 से ज्यादा और अप्रैल महीने में अब तक 516 ऑटो चालकों पर नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

भिलाई में ट्रैफिक आरक्षक को कार से रौंदने की कोशिश, कार से 25 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद, 2 गिरफ्तार

Auto Driver Uniform: नशे में गाड़ी चलाई तो सीधा कोर्ट केस

बैठकों में ऑटो यूनियनों को साफ चेतावनी दी गई है कि शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज कर सीधे कोर्ट भेजा जाएगा। ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पहचान के लिए यूनिफॉर्म जरूरी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑटो चालकों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य की गई है। इससे किसी विवाद, घटना या आपराधिक मामले में चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी। पुलिस का यह भी मानना है कि कई बार संदिग्ध लोग भी ऑटो के जरिए गतिविधियां करते हैं, ऐसे में ड्रेस कोड से निगरानी आसान होगी।

सुरक्षा पर फोकस

पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गोंऔर दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखें और यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न होने दें।

आईटीएमएस से नजर

शहर में आईटीएमएस कैमरों के जरिए भी ऑटो चालकों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा एम-परिवहन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें आम लोग भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस के मुताबिक, यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

कितने तेजस्वी लोग हैं! चालान से बचने लोग अपना रहे ये जुगाड़, देखकर ट्रैफिक पुलिस रह गई हैरान- बिलासपुर में हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम लागू होने के बाद जहां सड़क पर अनुशासन बढ़ा है, वहीं कुछ वाहन चालकों ने नियमों से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। बिलासपुर की सड़कों पर इन दिनों ऐसे कई वाहन नजर आ रहे हैं, जिनकी नंबर प्लेट या तो ढंकी हुई है, हटाई गई है या फिर गलत नंबर दर्ज कर चलाया जा रहा है… पूरी खबर पढ़े

Published on:
20 Apr 2026 12:54 pm
Also Read
View All