बिलासपुर

पुलिस विभाग में हुआ ट्रांसफर सर्जरी, इतने अधिकारियों का हुआ तबादला, इन थानों के बदले प्रभारी

Transfer in police department : पुलिस विभाग में बढ़ा तबादला किया है 9 निरीक्षक और 12 का थाना तबादला किया गया है वहीं 2 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षक का जिला तबादला किया गया है।

2 min read
PWD EE took charge by breaking the lock of the office

Transfer in police department : पुलिस विभाग में बढ़ा तबादला किया है 9 निरीक्षक और 12 का थाना तबादला किया गया है वहीं 2 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षक का जिला तबादला किया गया है। निरीक्षक प्रदीप आर्य को सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक उत्तम साहू को कोटा थाना से ट्रांसफर कर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक नवीन देवांगन को यातायात थाना से थाना प्रभारी सिरगिट्टी, निरीक्षक पौरुष पूर्रे को सिरगिट से थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक तोप सिंह नवरंग को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी कोटा थाना भेजा गया है।

निरीक्षक सैयद अख्तर को यातायात से थाना प्रभारी बिल्हा, निरीक्षक देवेश राठौर को बिल्हा से थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक लक्ष्मी चौहान को रक्षित केंद्र से यातायात थाना, निरीक्षक अनिल अग्रवाल को रक्षित केंद्र से यातायात थाना ट्रांसफर किया गया है। वही उप निरीक्षक कृष्णा साहू को रक्षित केंद्र से प्रभारी एसीसीयू, उप निरीक्षक विष्णु यादव को रक्षित केंद्र से प्रभारी पुसके-मल्हार, उप निरीक्षक भावेश शिंदे को रक्षित केंद्र से सिविल लाइन थाना, उप निरीक्षक चंदन मरकाम को रक्षित केंद्र से सिटी कोतवाली थाना भेजा गया है।

उप निरीक्षक हेमंत कुमार चंद्राकर को रक्षित केंद्र से तखतपुर थाना, उप निरीक्षक श्रवण टंडन को रक्षित केंद्र से तारबहार थाना, उप निरीक्षक ओमकार धर दीवान को रक्षित केंद्र से कोटा थाना, उपनिरीक्षक सूजान जगत को रक्षित केंद्र से मस्तूरी थाना, उप निरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे को रक्षित केंद्र से रतनपुर थाना, उप निरीक्षक भुवनेश्वर तिवारी को रक्षित केंद्र से कोनी थाना, उप निरीक्षक गज लाल चंद्राकार को रक्षित केंद्र से बिल्हा थाना, उप निरीक्षक ब्यास नारायण बनाफर का रक्षित केंद्र से सरकंडा थाना ट्रांसफर किया गया है।

वहीं पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार निरीक्षक परिवेश तिवारी को बिलासपुर से बलोदा बाजार भाटापारा जिले में तबादला किया गया है। निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव पर बिलासपुर जिले से खैरागढ़ जिले में ट्रांसफर किया गया है। उपनिरीक्षक सागर पाठक का बिलासपुर जिले से जांजगीर चांपा जिले में ट्रांसफर किया गया है। उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा को बिलासपुर जिले से बलरामपुर जिले में ट्रांसफर किया गया है। उप निरीक्षक अजय कुमार वाले को बिलासपुर जिले से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में ट्रांसफर किया गया है।

Published on:
17 Aug 2023 04:20 pm
Also Read
View All