बिलासपुर

Bilaspur: 90 फीसदी जला मिला था युवक का शव, अब कॉल हिस्ट्री और तकनीकी साक्ष्यों से जांच में जुटी पुलिस

Burnt Body Case: बिलासपुर में बाइक पर बंधी मिली जली हुई लाश की पहचान मिथिलेश वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के इनकार के बाद पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों से जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 5:27 PM IST
Bilaspur
Bilaspur: 90 फीसदी जला मिला था युवक का शव(photo-patrika)

Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में बाइक पर बंधी मिली युवक की जली हुई लाश के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान मुंगेली निवासी मिथिलेश वर्मा के रूप में की है। वह 16 नवंबर से लापता था। हालांकि, परिजन फिलहाल शव की पहचान से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस मोबाइल कॉल हिस्ट्री और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस बाइक पर शव बांधकर जलाया गया था, वह करीब एक महीने पहले मुंगेली जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी।

Bilaspur Murder Case: बाइक पर बंधा मिला था 90 फीसदी जला हुआ शव

पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के शिवतराई का है। यहां 18 नवंबर की शाम मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर अंदर मेन स्टैंड पर खड़ी बाइक में युवक का करीब 90 फीसदी जला हुआ शव मिला था। युवक के हाथ-पैर और सिर को जीआई तार से बाइक के अलग-अलग हिस्सों में बांधा गया था। इसके बाद शव के ऊपर लकड़ियों और झाड़ियों का ढेर लगाकर आग लगा दी गई थी। घटनास्थल से पुलिस को दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली थीं। इनमें एक पर सीजी 25 और दूसरी पर सीजी 10 नंबर दर्ज था। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मुंगेली जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस की जांच में पता चला कि बाइक मुंगेली के एक बुजुर्ग के नाम पर रजिस्टर्ड है। करीब एक महीने पहले यह बाइक मुंगेली जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक और मृतक की पहचान से जुड़े पहलुओं को जोड़कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान मिथिलेश वर्मा के रूप में की है, लेकिन परिजन शव को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहचान की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।

एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका

फोरेंसिक टीम के मुताबिक, बारिश के कारण घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में परेशानी हुई है। वहीं, पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। जांच के दौरान पुरानी रंजिश, प्रेम संबंध समेत अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस को आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
21 Nov 2026, 5:27 PM IST
Published on: