बिलासपुर

मिल्क शेक की बोतलों में छिपाकर बेचा जा रहा था हेरोइन, पंजाब-छत्तीसगढ़ के 5 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime News: बिलासपुर पुलिस ने हेरोइन बेच रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां रेलवे स्टेशन गेट नंबर-4 ग्राहक खोज रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सभी को दबोचा..

2 min read
नशीली पदार्थ के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ( photo - patrika )

Bilaspur Crime news: शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तीन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन गेट नंबर-4 के पास पांच आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 97 ग्राम हेरोइन, कार, एक्टिवा, नगदी और मोबाइल फोन समेत कुल 5.38 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Ambikapur Crime News: एआई से पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो और इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, तलाक केस के बीच पति की करतूत

Bilaspur Crime News: खोज रहा था ग्राहक

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन गेट नंबर-4 के पास पानी टंकी के नजदीक कुछ लोग हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। ( Crime News ) सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेहियों को पकड़ लिया। इनमें दो आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। जांच के दौरान दो आरोपियों के पिट्टू बैग से प्लास्टिक बोतलों में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर डी.डी. किट से परीक्षण कराया, जिसमें पदार्थ हेरोइन पाया गया।

सप्लाई चेन की पड़ताल

तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जितेन्दर सिंह रधांवा पिता प्रीतम सिंह रंधावा उम्र 43 साल पता-हदैतपुर भिलोवाल थाना कत्थुनगर अमृतसर पंजाब, जगदीप सिंह पिता तरलोक सिंह उम्र 38 साल पता- ग्राम सुल्तानपिंड थाना पट्टीलोन जिला अमृतसर पंजाब, शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला पिता शेख सरकार उम्र 27 साल पता- दीनदयाल उपाध्याय नगर दाउपारा कोतवाली मुंगेली, अमित कुमार डाहिरे पिता विष्णु प्रसाद डाहिरे उम्र 24 साल निवासी- कोलिहाडीह थाना कोतवाली मुंगेली, अवि पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 23 साल निवासी- कोतवाली मुंगेली को पकड़ा है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश पांडेय, एएसआई देवेन्द्र तिवारी, हवलदार बलबीर सिंह, आरक्षक अजय शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, संदीप शर्मा, विवेक राय समेत अन्य की अहम भूमिका रही।

सप्लाई चेन की पड़ताल

तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

लंबे समय से सक्रिय थे आरोपी, स्टेशन था डिलीवरी पॉइंट

पुलिस के मुताबिक आरोपी हेरोइन को क्रीम बेल केसर बादाम मिल्क शेक की बोतलों में छिपाकर लाए थे। आरोपी जितेन्द्र सिंह के पास से 40.51 ग्राम और जगदीप सिंह के पास से 57.12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.95 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आल्टो कार, एक एक्टिवा स्कूटी, पांच मोबाइल फोन और करीब 57 हजार रुपए नगद भी जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी रेलवे स्टेशन क्षेत्र को डिलीवरी पॉइंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

Published on:
14 May 2026 06:56 pm
Also Read
View All