26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Train Cancelled: भीषण गर्मी में रेलवे का बड़ा झटका, 7 से 19 जून तक कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलेंगी, देखें List

Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन जोड़ने के कार्य के चलते 7 से 19 जून तक 74 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
3 min read
Google source verification
Train Image

ट्रेन की फाइल फोटो: पत्रिका

Chhattisgarh Train Cancelled: बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन जोड़ने के कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 74 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 7 जून से 19 जून तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इसके कारण कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। समर सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के 10 लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेललाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। करीब 206 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन परियोजना में अब तक 180 किलोमीटर से अधिक रेललाइन बिछाई जा चुकी है। इसी कड़ी में चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

Chhattisgarh Train Cancelled: रद्द होने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें

  • 7 से 18 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 12 जून को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 13 जून को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 9 व 12 जून को यशवंतपुर से चलने वाली 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 व 14 जून को कोरबा से चलने वाली 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 व 15 जून को तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली 22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 13 व 17 जून को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रद्द होने वाली पैसेंजर ट्रेनें

  • 8 से 19 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 7 से 18 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक गेवरारोड से चलने वाली 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 7 से 18 जून तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 7 से 18 जून तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक बिलासपुर व गेवरारोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 8 से 19 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां

8 से 19 जून तक 68861/ 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त और प्रारम्भ होगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। 8 से 19 जून तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। 7 से 18 जून तक विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।

8 से 19 जून तक कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। 10 व 13 जून को निजामुद्दीन से चलने वाली 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी। 12 व 15 जून को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

समर सीजन में बढ़ी यात्रियों की परेशानी

रेल प्रशासन का कहना है कि नई लाइन शुरू होने के बाद इस व्यस्त रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा। इससे यात्री ट्रेनों की समयबद्धता बढ़ेगी और भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ होगा। हालांकि फिलहाल कई ट्रेनों के रद्द, परिवर्तित मार्ग और देरी से चलने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

इस दौरान रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार 8 से 19 जून तक 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग