बिलासपुर

Bilaspur Crime News: सार्वजनिक स्थलों पर हथियार लेकर घूमना पड़ा भारी, डेढ़ माह में 513 पर कार्रवाई, देखें थानोंवार आंकड़े

Crime News: बिलासपुर जिले में चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है।

2 min read
शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा अभियान (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur Crime News: बिलासपुर जिले में बढ़ती चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक कुल 513 व्यक्तियों और प्रकरणों पर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से चाकू लेकर घूमने वालों, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल बनाने वाले लोगों के खिलाफ केंद्रित रही।

ये भी पढ़ें

छुट्टी मांगना पड़ा भारी! शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- 13 हजार वेतन दिखाकर दिए सिर्फ 5 हजार

देखें आकंड़े

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76, आम्र्स एक्ट के 11, धारा 128 के 9 और धारा 129 के 8 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।वहीं थाना सरकंडा में सबसे अधिक 130 मामलों में धारा 107/116 के तहत कार्रवाई हुई। इसके अलावा यहां धारा 151 के 55 और आम्र्स एक्ट के 15 प्रकरण दर्ज किए गए।

शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा अभियान

जिले में चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 513 व्यक्तियों और प्रकरणों पर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

लगातार हो रही कार्रवाई से असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर घूमने वालों में हडक़ंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा आम्र्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक धाराओं और चाकूबाजी से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, भय का माहौल बनाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

सरकंडा व सिविल लाइन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

कार्रवाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो थाना सिविल लाइन क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76, आम्र्स एक्ट के 11, धारा 128 के 9 और धारा 129 के 8 मामलों में कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 तथा आम्र्स एक्ट के 2 प्रकरण दर्ज हुए। थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आम्र्स एक्ट के 3 और चाकूबाजी के 2 मामलों में कार्रवाई की गई। थाना सरकंडा में धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 और आम्र्स एक्ट के 15 मामलों में कार्रवाई हुई। इसके अलावा थाना कोनी, चकरभाठा और सिरगिट्टी क्षेत्रों में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं आम्र्स एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई जारी रही।

कोतवाली, तोरवा व सिरगिट्टी में कार्रवाई

थाना कोतवाली क्षेत्र में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आम्र्स एक्ट के 2 मामलों में कार्रवाई की गई। थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आम्र्स एक्ट के 3 और चाकूबाजी के 2 मामले सामने आए। इसके अलावा थाना सिरगिट्टी में धारा 151 के 3 और आम्र्स एक्ट के 4 मामलों में कार्रवाई की गई।

चकरभाठा और कोनी क्षेत्र भी निगरानी में

थाना चकरभाठा में धारा 151 के 13 और आम्र्स एक्ट के 1 मामले दर्ज किए गए। वहीं थाना कोनी क्षेत्र में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस लगातार ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है, जो सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमते हैं या क्षेत्र में डर और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें

Crime News: धमतरी में इंसानियत शर्मसार, युवक ने गाय के साथ किया कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद गांव में मचा बवाल
Published on:
13 May 2026 02:15 pm
Also Read
View All