9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: धमतरी में इंसानियत शर्मसार, युवक ने गाय के साथ किया कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद गांव में मचा बवाल

Crime News: देर रात गांव में मौजूद गायों के साथ आरोपी युवक ने अशोभनीय कृत्य किया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया।

2 min read
Google source verification
युवक ने गाय के साथ किया कुकर्म (फोटो सोर्स- पत्रिका)

युवक ने गाय के साथ किया कुकर्म (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News:छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म और हैवानियत के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच धमतरी से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल यहां ग्राम कोर्रा में एक युवक पर बेजुबान गाय के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

जानकारी के अनुसार, देर रात गांव में मौजूद गायों के साथ आरोपी युवक ने अशोभनीय कृत्य किया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया। देखते ही देखते वीडियो गांव सहित आसपास के इलाकों में वायरल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहीं विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य भी गांव पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती विकृत मानसिकता को दर्शाती हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलने पर भखारा पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी राजू महार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी का व्यवहार पहले भी संदिग्ध रहा है। फिलहाल पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस- शहर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से बलात्कार (Girl raped) का मामला सामने आया है। दरअसल छात्रा का क्लासमेट ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करेगा, इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाया। यह सिलसिला 4 साल तक (Girl raped) चलता रहा। इसी बीच जब छात्रा ने उससे कहा कि शादी करो तो युवक साफ मुकर गया… पूरी खबर पढ़े

शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म, दूसरी जगह सगाई करते ही खुला राज- जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शहर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अब किसी दूसरी युवती से सगाई कर रहा था… पूरी खबर पढ़े

बड़ी खबरें

View All

धमतरी

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग