
बुजुर्गों का फूटा गुस्सा (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Sushasan Tihar: सुशासन तिहार के तहत धमतरी के वार्डों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल और बठेना वार्ड में शिविर का आयोजन हुआ। यहां अधिकारियों पर बुजुर्गों का गुस्सा फूट पड़ा। किसी ने रूठे मन से 3-3 महीने से पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई, तो किसी ने अधिकारियों को पेंशन क्यों रोकी जा रही, इसका जवाब मांगा।
पेंशनधारी बठेना वार्ड निवासी सीता बाई, लक्षण ध्रुव ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि पिछले चार महीनों से उन्हें पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हुई है। उत्तरा बाई ध्रुव ने महतारी वंदन की राशि नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई। महिला ने बताया कि ई-केवायसी कराने के बाद भी उनके खाते में 1000 की राशि नहीं आ रही है। महिल बाल विकास विभाग कार्यालय जाने पर अधिकारी गोलमोल जवाब देते हैं।
शिविर में केवल पेंशन ही नहीं, बल्कि वार्ड की अन्य समस्याओं की भी लंबी फेहरिस्त सामने आई। कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पेयजल आपूर्ति में अनियमितता और बिजली के झूलते तारों को दुरुस्त करने की मांग शामिल थी। खराब सडक़ों की मरम्मत और नालियों की सफाई। नए शौचालयों का निर्माण और पुराने शौचालयों का रखरखाव समेत आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत, बिजली पोल में नया बल्ब लगाने, शराब भट्टी हटाने, अधूरे नाली का निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग रखी गई। राशन दुकानों में चावल आदि नहीं मिलने की भी शिकायत की।
आयुक्त प्रिया गोयल ने बठेना वार्ड में लगे जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डवासियों की समस्याओं को सुनने के बाद शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही पेंशन की शिकायतों को भी मौके पर निराकृत करने निर्देशित किया।
मंच से विधायक ने एसपी को लगाया फोन, कहा- छुरा थाना प्रभारी को हटाओ, फाइल दबाओगे तो सस्पेंड होंगे- गरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा के ग्राम पाटशिवनी में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार इस बार सरकारी औपचारिकता से कहीं आगे निकल गया। जनसमस्या निवारण शिविर में उस वक्त असहज स्थिति निर्मित हो गई, जब सत्ता पक्ष के ही जनप्रतिनिधियों ने मंच से अपने प्रशासनिक अमले पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी… पूरी खबर पढ़े
एक माह के नवजात का CM साय ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन- सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल (ग्राम पंचायत लोखान) में आगमन एक आत्मीय और भावनात्मक प्रसंग का साक्षी बना। आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर जब मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई, तो वहां का वातावरण पूरी तरह से अपनत्व और विश्वास से भर गया…पूरी खबर पढ़े
Updated on:
07 May 2026 05:17 pm
Published on:
07 May 2026 05:17 pm
