बिलासपुर

Bilaspur Crime News: बदमाशों ने युवतियों के साथ की छेड़छाड़, भाई के मना करने पर भड़क उठे फिर… कर दिया ये कांड

Crime News: न्यायधानी में बिगड़ैल युवकों का कारनामा सामने आया है। भाई,सहेली और दोस्तों के साथ ढाबा खाना खाने के लिए गई युवती के साथ बदमाशों और उसके साथियों ने छेड़छाड़ की। बीच–बचाव करने पर युवती और उसके भाई तथा दोस्तों से मारपीट भी की।
less than 1 minute read
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News: बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के काली ढाबा के पास युवकों ने बाथरूम से निकल रही युवतियों से छेड़खानी की, किसी तरह वहां से भागकर युवतियों ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी थी। भाई ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया है। पीड़िता युवती ने चकरभाठा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कोटा निवासी युवती ने मारपीट और छेड़खानी की शिकायत गुरुवार को चकरभाठा थाने में की है। उसने बताया कि वह अपनी सहेली और भाई के साथ बुधवार रात खाना खाने के लिए चकरभाठा स्थित काली ढाबा गई थी। वहां पहुंचते ही वह अपनी सहेली के साथ बाथरूम की ओर गई थी।

वहां से निकलते ही अंकित सिंह और उसके साथी दीप सलूजा ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर किसी तरह भागकर अपने भाई को इसकी जानकारी दी। उनके साथ भाई ने युवकों के पास जाकर जब समझाइश देना चाहा तो उन्होेंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। इधर जब वे अपनी कार से घर जाने लगे तो रास्ते में आरोपियों ने उनकी कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया है।

ढाबे का सीसीटीवी बंद

पुलिस ने ढाबा संचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरा चार दिन से बंद है। इधर ढाबे में मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का पूरा वीडियो बना लिया है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसी आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Updated on:
04 Oct 2024 12:37 pm
Published on:
04 Oct 2024 12:36 pm
Also Read
View All
बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे