8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलोदा बाज़ार
Viral Video: खेत में घूमते दिखा तेंदुआ, किसानों ने बनाया वीडियो फिर… इलाके में दहशत
Play video

Viral Video: खेत में घूमते दिखा तेंदुआ, किसानों ने बनाया वीडियो फिर… इलाके में दहशत

Baloda Bazar News: भाटापारा में खतों के बीच एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया। खेतों के बीच अचानक तेंदुए को देखने के बाद वहां काम कर रहे किसान ने उसका वीडियो बना लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 2 Oct 2024, 5:34 PM IST

Viral Video: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तेंदुआ खेतों में घूमता हुआ दिखा। तेंदुआ दिखने के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाटापारा के कुकरचूंदा और मझगाँव के बीच का है। वहीं खेत में काम कर रहे किसान ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कैसे खेतों के बीच घूम रहा है।

बलौदाबाजार के कई इलाके जंगली क्षेत्रों से हैं सटे

बलौदाबाजार के कई इलाके जंगली क्षेत्रों से सटे हुए हैं। बलौदाबाजार के कसडोल एरिया में लगातार वन्य जीव जंगल से गांव की तरफ आ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। जानकार बताते हैं कि भोजन पानी की तलाश में जंगली जानवर जंगल से भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंचते हैं।

Viral Video: किसान के सामने आ धमका था आदमखोर

बता दें हाल ही में कांकेर जिले एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक उसके सामने एक तेंदुआ आ धमका। यह देख किसान अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। काफी देर तक पेड़ पर रहकर उसने अपनी जान बचाई।