बिलासपुर

खौफनाक! दो दिन से लापता युवक की नाले में मिली लाश, इस हाल में देख लोगों में फैली सनसनी

Crime News: बिलासपुर चकरभाठा के ग्राम नगाडाडीह में उस दौरान सनसनी फैल गई जब लोगों को गांव के ही दो दिन से लापता किशोर का शव नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
2 min read
murder_news.jpg

CG Crime News: बिलासपुर चकरभाठा के ग्राम नगाडाडीह में उस दौरान सनसनी फैल गई जब लोगों को गांव के ही दो दिन से लापता किशोर का शव नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार नगाडाडीह निवासी किशोर दर्शन कुमार (17 वर्षीय) पिता नारायण चेलकर अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी परिजन दर्शन को तलाशने में नाकाम रहे। 11 अप्रैल को परिजनों ने चकरभाठा थाने पहुंच कर दर्शन के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। चकरभाठा पुलिस मामले में दर्शन चेलकर की तलाश कर रही थी, इसी दौरान शनिवार सुबह नगाड़ाडीह के गुदगुदा नाले में लोगों ने एक शव पानी में देखा। घटना की जानकारी चकरभाठा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान गांव के दर्शन कुमार चेलकर के रूप में हुई। किशोर की मौत के मामले में चकरभाठा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सिम्स भेजा था। पुलिस की माने तो मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की हत्या हुई है या फिर किसी दुर्घटना की वजह से उसकी मौत हो गई है। इस बात का पता चल सकेगा।

मृतक के हाथ में डंडा था

दर्शन का शव जब पुलिस ने बाहर निकाला तो उसके हाथ में एक डंडा पकड़ा हुआ मिला। डंडे में तार बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि शायद नाले में मछली मारने के लिए करंट लगाया गया था, चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। नागाडाडीह के गुदगुदा नाले में गुम किशोर का शव मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Published on:
14 Apr 2024 03:10 pm
Also Read
View All
रिटायरमेंट के बाद 14 साल बाद 4.88 लाख की वसूली का आदेश, हाईकोर्ट ने वन विभाग का फैसला किया रद्द

अब AI से जांची जाएंगी यूनिवर्सिटी की उत्तर पुस्तिकाएं, बिलासपुर में नई व्यवस्था शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में RTE फंड का मामला गरमाया, ड्रेस-किताब के नाम पर 1.84 करोड़ का बड़ा खेल

हिमालय से आया स्फटिक, जयपुर में तैयार हुआ शिवलिंग… बिलासपुर में विराजे हैं स्फटिकेश्वर महादेव, जानें इसकी खासियत

चालान में देरी और ई-साक्ष्य में लापरवाही पड़ी भारी! बिलासपुर के 18 थाना प्रभारियों को मिली ये सजा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश