6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू पर थी ससुर की गंदी नजर, अकेले पाकर करता था अश्लील हरकतें…बेटे ने शातिराना अंदाज में की हत्या

Bilaspur Crime News: एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल पिता अपनी ही बहु पर बुरी नजर रखता था इस बात से नाराज बेटे ने बिजली के तार से करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा परिजनों व मोहल्लेवालों के साथ अंतिम संस्कार करने जा रहा था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Apr 2024, 2:42 PM IST

crime_news_1.jpg

Father murder: बिलासपुर में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल पिता अपनी ही बहु पर बुरी नजर रखता था इस बात से नाराज बेटे ने बिजली के तार से करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा परिजनों व मोहल्लेवालों के साथ अंतिम संस्कार करने जा रहा था। इस दौरान पुलिस को पता चला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार अरपा कॉलोन रामनगर कोटा निवासी सूरज पिता जगत राम यादव (54) अपने मकान में 24 मार्च को मृत पड़े हुए परिजन को मिला। पत्नी राधाबा यादव, बेटा सागर यादव व अन्न परिजनों ने सूरज की मौत के स्वाभावित मानते हुए शव का अंतिम संस्कार करने कोटा मुक्तिधाम जा रहे थे। इसी दौरान कोटा पुलिस को सूचना मिली कि सूरज की मौत स्वाभाविक नहीं लग रही है। उसके हाथ व शरीर पर चोट के निशान हैं इस पर पुलिस मुक्तिधाम पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराने पर करंट लगने की बात सामने आई।

यह भी पढ़े: जल्द लाल आतंक का होगा सफाया! इन 15 नक्सलियों पर डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित...जारी हुआ नाम

इस पर पुलिस को संदेह हुआ और परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बेटा सागर अपना बयान बार- बार बदल रहा था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी सागर टूट गया और पिता सूरज की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस को आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी ने हत्या का कारण पत्नी पर बुरी नजर रखना बताया

सागर यादव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके पिता सूरज यादव बहू पर बुरी नजर रखते थे। जब घर में कोई नहीं होता था तब उसके साथ कई बार गलत करने का प्रयास भी किया था। पारिवारिक मामला होने की वजह से वह पिता को कई बार समझाइस दे चुका था। बावजूद इसके पिता अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे।

दूसरी पत्नी ने पुलिस को किया फोन

सूरज यादव की दूसरी पत्नी देवकी यादव बिलासपुर में रहती है। पति सूरज की मौत का पता चलते ही वह अपनी बहन सावित्री यादव के साथ पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोटा पहुंची। पति के शरीर को देख कर संदेह हुआ। देवकी ने पता किया कि मौत की सूचना पुलिस को दी गई है या नहीं, इस पर पता चला कि पुलिस को मौत की सूचना नहीं दी गई है। देवकी ने कोटा पुलिस को पति के मौत की जानकारी दी। इस पर पहली पत्नी राधा बाई की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था।

शराब के नशे में सो रहे पिता तो लगाया करंट

पुलिस की पूछताछ में सागर ने बताया कि वह अपने पिता को सबक सिखाना चाहता था। इस कारण उसने योजना बना कर तार से पिता को करंट का झटका दिया। पिता जब शराब के नशे में धुत जमीन में पड़े थे, इसी दौरान उसने प्लास्टिक के तार में जीआई तार से पिता के हाथ में छुआ दिया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

कोटा पुलिस को सूचना मिली कि अरपा कॉलोनी रामनगर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौत स्वाभाविक नहीं लग रही है। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे हैं। इस पर कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया था। हत्या का खुलासा होने पर आरोपी बेटे को गिरतार कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: दोस्ती का कत्ल! अवैध संबंध के शक में युवक ने की हत्या, पहले जमकर पिलाई शराब फिर...जिंदा जलाया