6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्ती का कत्ल! अवैध संबंध के शक में युवक ने की हत्या, पहले जमकर पिलाई शराब फिर…जिंदा जलाया

Raipur Crime News: कबीर नगर इलाके से गायब युवक की अधजली लाश बिलासपुर के पाली के जंगल में मिली। उसके दो साथियों ने ही उसकी हत्या करके शव वहां फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Apr 2024, 12:47 PM IST

crime_news.jpg

CG Crime News: रायपुर के कबीर नगर इलाके से गायब युवक की अधजली लाश बिलासपुर के पाली के जंगल में मिली। उसके दो साथियों ने ही उसकी हत्या करके शव वहां फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक वाल्मिकी नगर निवासी 18 वर्षीय सोहेब खान 8 अप्रैल को शाम को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने कबीर नगर थाने में सूचना दी।

11 अप्रैल को कबीर नगर थाने में गुम इंसान दर्ज हुआ। सोहेब की मां मुन्नी खान और उसके भाई साहिल ने पुलिस को बताया कि आखिरी बार सोहेब ने चंद्रशेखर साहू के साथ जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने चंद्रशेखर से शक के आधार पर पूछताछ की। कड़ाई करने पर चंद्रशेखर ने सोहेब की हत्या करने का खुलासा किया। उसने अपने साथी मुकेश यादव के साथ मिलकर रायपुर में हत्या करके शव बिलासपुर से पाली के पास एक जंगल में फेंकने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सोहेब का शव बरामद किया और परिजनों से पहचान कराई।

यह भी पढ़े: कोरबा में हादसा! बच्चों से भरी स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकराई, एक दर्जन बच्चे घायल...मची खलबली

शराब पीने के बहाने बुलाया

मुकेश ने 8 अप्रैल की शाम करीब 6.30 बजे सोहेब को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद चंद्रशेखर और मुकेश ने सोहेब को अपनी टाटा मैजिक में ले गए और एक जगह शराब पिलाया। सोहेब को जैसे ही नशा हुआ, दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। व्हील पाना से उसकी आंख में भी वार किया। हत्या के बाद उसके शव को टाटा मैजिक के मैट के ऊपर रख बिलासपुर-पानी-कोरबा मार्ग में ले गए। वहां पेट्रोल खरीदा। इसके बाद पाली के तेंदुभाठा गाजा नाला के पुलिया के नीचे चेहरा जलाकर शव फेंक दिया। इसके बाद रायपुर लौट आए। इसके अगले दिन पाली पुलिस को अधजले शव की सूचना मिली। चेहरा जल गया था। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। पाली पुलिस ने अज्ञात में मर्ग कायम कर लिया था।

अवैध संबंध का शक

पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह अवैध संबंधों के चलते हुई है। मृतक का किसी से अवैध संबंध था। इसको लेकर आरोपियों ने हत्या की प्लानिंग की। फिलहाल पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े: Rahul Gandhi In Bastar: एक झटके में मिटा देंगे हिंदुस्तान से गरीबी, राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना