CG Loksabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जगदलपुर से 18 किमी दूर बस्तर में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनी तो हम एक झटके में देश से गरीबी खत्म कर देंगे। राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप भी लगाया और कहा कि भाजपा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देश की आदिवासी राष्ट्रपति को जाने से रोका। इससे स्पष्ट है कि आदिवासियों के लिए इनकी सोच क्या है। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव की तरह ही एक बार फिर आदिवासी और वनवासी के बीच का अंतर बताया।