अंबिकापुर. 3 children death to burnt: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। बरिमा गांव में एक घर में सो रहे 3 मासूम भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मां दूसरे कमरे में अपने चौथे बच्चे को देखने गई थी। आग लगने की खबर मिलते ही गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही सुबह कमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से मैनपाट में शोक की लहर फैल गई है।