CG Road Accident: कोरबा में मोबाइल देखने की चाहत में एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में छह छात्र घायल हो गए। सभी को आंशिक चोटें आई है। घटना के समय वैन को नाबालिग लड़का चला रहा था। दुर्घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। सेंट थॉमस स्कूल की छुट्टी होने पर छात्र अपनी-अपनी सुविधा से घर लौट रहे थे। एक वैन में सवार छात्र प्रगति नगर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में वैन चालक के मोबाइल को लेकर एक छात्र कुछ देखने लगा। चालक बार-बार बच्चे से मोबाइल लौटाने के लिए कह रहा था लेकिन बच्चा लौटा नहीं रहा था। इस पर वैन चालक ने वैन को रोके बिना ही छात्र के हाथ से मोबाइल को लेकर देखने लगा। इस बीच वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से बीचो-बीच टकरा गई।