बिलासपुर

Bilaspur Firing Case: कांग्रेस से निष्कासित नेता निकला मास्टर माइंड, इस वजह से जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में चलवाई थी गोली, 7 गिरफ्तार

Bilaspur Firing Case: मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस में फायरिंग मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। मामले में कांग्रेस से निष्कासित नेता विश्वजीत अनंत समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
7 गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur Firing Case: मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऑफिस में फायरिंग मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। मामले में कांग्रेस से निष्कासित नेता विश्वजीत अनंत समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, पांच मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और 13 खाली खोखे बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित एसीसीयू (सायबर सेल)और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान की और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि नितेश सिंह और विश्वजीत अनंत के बीच पिछले कई सालों से जमीन के सौदों, अतिक्रमण और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच मस्तूरी और सिविल लाइन थाने में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

CG Crime: कांग्रेस नेता के ऑफिस में फायरिंग, मचा हड़कंप

भाइयों और साथियों के साथ मिलकर नितेश को मारने की साजिश रची

दो साल पहले कांग्रेस भवन में युवक कांग्रेस चुनाव के दौरान दोनों में झड़प हुई थी, फिर मैग्नेटो मॉल के बाहर मारपीट भी हुई। इसके बाद विश्वजीत ने नितेश पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था, जिसमें नितेश जेल भी गया था। तब से ही विश्वजीत अनंत बदले की आग में जल रहा था।

विश्वजीत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर नितेश को मारने की साजिश रची। 25 अक्टूबर को भी वारदात की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्लान फेल हो गया। इसके बाद 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे, आरोपी दो बाइकों में सवार होकर मस्तूरी जनपद कार्यालय के बाहर पहुंचे और नितेश सिंह व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ 12 से 15 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह को गोली लगी, जिनका अपोलो में इलाज चल रहा है।

Bilaspur Firing Case: 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले

घटना के बाद एसएसपी ने एडिशनल एसपी अर्चना झा और अनुज कुमार के नेतृत्व में 6 टीमें गठित कीं। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी विश्वजीत और उसके साथियों का लोकेशन मैच होने पर सभी को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि स्थानीय व्यक्ति तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को एक लाख रुपए सुपारी के रूप में दिए थे, जिसे उसने आरोपियों में बांटा था। पुलिस अब इस लेन-देन और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।

लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग में बचे नितेश सिंह

हमले के दौरान नितेश सिंह ने अपने ऑफिस में रखी लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोली चलाई थी। जवाबी फायर होते ही आरोपी बाइक से बिलासपुर की ओर भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई।

ये गिरफ्तार

  • विश्वजीत अनंत (29), निवासी मोहतरा
  • अरमान उर्फ बलमजीत अनंत (29), मोहतरा
  • चाहत उर्फ विक्रमजीत (19), मोहतरा
  • मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस (29), सिविल लाइन
  • मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू (22), कोनी
  • दो नाबालिग भी शामिल।

ये हथियार बरामद

आरोपियों से 2 पिस्टल, 1 कट्टा, 5 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 13 खोखे, 10 बुलेट, 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग में बचे नितेश सिंह

हमले के दौरान नितेश सिंह ने अपने ऑफिस में रखी लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोली चलाई थी। जवाबी फायर होते ही आरोपी बाइक से बिलासपुर की ओर भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई।

ये भी पढ़ें

दीपावली की खरीदारी में खौफनाक मंजर,चलती थार बनी आग का गोला, 2 युवकों ने ऐसे बचाई अपनी जान

Published on:
30 Oct 2025 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर