बिलासपुर

Bilaspur News: वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, युवक की मौत..

Bilaspur News: बिलासपुर जिले में शहर के मोपका क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक वेल्डिंग की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से वहां काम कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 2:28 PM IST
gas cylender

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शहर के मोपका क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक वेल्डिंग की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से वहां काम कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रोज की तरह वेल्डिंग का काम कर रहा था।

Bilaspur News: गैस सिलेंडर में तेज धमाका

इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। यह हादसा इतना भयानक था कि धमाके की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह आशंका है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने और देखभाल में लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है।

पुलिस अब दुकान में रखे अन्य उपकरणों की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं अन्य सिलेंडरों में भी कोई खामी तो नहीं थी। स्थानीय निवासियों ने इस हादसे के बाद जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर की सभी वेल्डिंग दुकानों में सुरक्षा मानकों की सख्त जांच कराई जाए।

Updated on:
9 Nov 2024, 2:28 PM IST
Published on: