बिलासपुर

प्रेमी ने युवती का इस हाल में बनाया वीडियो, फिर धमकी देकर दोस्तों के साथ करता रहा बलात्कार…मामले का ऐसा हुआ खुलासा

Bilaspur Rape News: बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसको मिलने बुलाया और प्रेमी ने आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2024, 12:36 PM IST
crime.jpg

CG Rape News: बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसको मिलने बुलाया और प्रेमी ने आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मुख्य आरोपी के साथ उसके दो दोस्त भी युवती के साथ लगातार बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहे थे। ब्लैकमेलिंग की शिकार युवती ने युवकों की शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि मोहल्ले के एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। युवक ने मिलने बुलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। युवती को कुछ दिन बाद पता चला कि बलात्कार के दौरान आरोपी युवक ने साथियों के साथ उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया था। वीडियो को दिखा कर प्रेमी के दोनों दोस्त ने उसे ब्लैक मेल कर बलात्कार किया।

युवती के साथ कई बार दोनों युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया, परिजनों, पूरे मोहल्ले में वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत पर पुलिस ने परसदा के जंगल में तालाब के पास शराब पी रहे दोनों युवकों को पीछाकर दबोच लिया। इस दौरान एक जवान भी जख्मी हो गया।

Published on: