शिवा साहू निवासी रायकोना एवं उसके साथियों ने शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने और प्रति माह 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि व 8 माह पूर्ण होने पर रकम दोगुना करने का लालच देकर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है, इसमें खरसिया के तरुण साहू के 26 लाख, सरिया के दीपक अग्रवाल के 32 लाख, कंचनपुर के सौरभ के 82 लाख, कमल प्रधान के 40 लाख और विश्वजीत खाण्डेकर के 20 लाख रुपए हैं। बताया जाता है कि ठगी के इस जाल में और भी कई लोग फंसे हुए हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं।