जब उसने प्रेमिका की बात नहीं मानी तो उसने थाने जाकर उसके खिलाफ छेड़खानी का FIR दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को वह अपने घर से गायब हो गया तो घर वाले भी उसे ढूंढने लगे।
बिलासपुर. सीपत थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के बीच का आपसी झगड़ा मौत की वजह बन गया। प्रेमिका ने प्रेमी के पर छेड़खानी का केस दर्ज करवा दिया। जिसके बाद छेड़खानी के आरोपी युवक ने फ़ासी लगाकर अपनी जान दे दी। जेब में मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसपर लगाया गया आरोप झूठा है और उसकी मौत के लिए उसकी प्रेमिका ही जिम्मेदार है।
जानकारी के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर निवासी परमेश्वर वर्मा (32) उर्फ परम पिता पंचराम वर्मा पेशे से मजदूर था। एक लड़की के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध था। वह काम के सिलसिले में बाहर जाना जाना चाहता था लेकिन उसकी प्रेमिका चाहती थी कि वह गांव में ही रहे।
जब उसने प्रेमिका की बात नहीं मानी तो उसने थाने जाकर उसके खिलाफ छेड़खानी का FIR दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को वह अपने घर से गायब हो गया तो घर वाले भी उसे ढूंढने लगे।
सोमवार को तनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगपुरा के भलवाही पहरी खार में एक पेड़ से लटकती हुई उसकी लाश पायी गयी। उसकी जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें उसने प्रेमिका का जिक्र करते हुए लिखा था की उसके ऊपर झूठा FIR दर्ज करवाया गया है। उसने कुछ नहीं किया है और बेगुनाह है।