15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का वादा कर सात लोगों ने 2 नाबालिगों के साथ किया गैंग रेप

पूछताछ में उन्होंने बताया कि अनिल खुटे और उसके एक दोस्त दे दोनों से दिल्ली जा कर शादी करने की बात कही थी। जिसके बाद दोनों स्कूल के बहाने उनके पास चली गयी। लेकिन जब वो उनके पास पहुंची तो दोनों उन्हें दिल्ली ले जाने के बजाय अपने दोस्तों के साथ गौराडीपा और पिपरडुला ले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 9 Dec 2019, 6:06 PM IST

two_minors_gang_raped.jpg

बालौदाबाजार. जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गयी दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बना कर सात लोगों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अध्यापक ने छात्राओं से कहा- अच्छे नम्बर चाहिए तो मुर्गा खिलाओ और मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाओ

जानकारी के अनुसार, 2 दिसम्बर को दोनों पीड़िता रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उनके परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मुंबई की महिला डांसर से इवेंट में परफॉर्म करवाने के बहाने मैनेजर दोस्तों संग किया गैंग रेप

सात दिसम्बर को पुलिस ने गिधौरी बस स्टैण्ड से दोनों नाबालिग बच्चियों को बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अनिल खुटे और उसके एक दोस्त दे दोनों से दिल्ली जा कर शादी करने की बात कही थी। जिसके बाद दोनों स्कूल के बहाने उनके पास चली गयी।

लेकिन जब वो उनके पास पहुंची तो दोनों उन्हें दिल्ली ले जाने के बजाय अपने दोस्तों के साथ गौराडीपा और पिपरडुला ले गया जहाँ अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया।

शर्मनाक: कलयुगी मां दस दिन के नवजात को छोड़कर हुई फरार

पुलिस ने नागेश्वर पटेल (उम्र 25), छबीलाल कैवर्त्य (उम्र 23), नंदलाल यादव (उम्र 28), दयाराम रात्रे (उम्र 32), प्रदीप कुमार अजय (उम्र 29), अनिल खुटे (19 साल), और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी सरसीवा के ही रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: गरीब ने मेहनत कर घर बनाया गाडी खरीदी तो जलने लगे गांव के दबंग, बिना किसी कुसूर के कर दिया हुक्का पानी बंद