बिलासपुर

प्यार में युवती हो गई प्रेग्नेंट, घर से भाग कर ली नकली शादी और फिर कुछ दिन बाद…

गोगाडीह गांव के रहने वाले अरुण नाम के एक युवक और एक 19 वर्षीय लड़की को एक दूसरे से प्यार हो गया। लड़का लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया

2 min read
प्यार में युवती हो गई प्रेग्नेंट, घर से भाग कर ली नकली शादी और फिर कुछ दिन बाद...

बिलासपुर. के जयरामनगर इलाके के एक लड़के ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गयी तो घर से भाग कर पहले तो उससे शादी करने का ढोंग किया और कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद उसे अपने घर से भगा दिया।

जानकारी के अनुसार जिले के गोगाडीह गांव के रहने वाले अरुण नाम के एक युवक और एक 19 वर्षीय लड़की को एक दूसरे से प्यार हो गया। लड़का लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया।इसी बीच लड़के ने दूसरी लड़की से शादी कर ली।

कुछ समय बाद अरुण ने फिर से लड़की से नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी और मना करने पर जहर खा कर जान देने की धमकी देने लगा। लड़की उसकी बातों में आ गयी और दोनों का फिर से मिलना जुलना शुरू हो गया। इसी बीच वह गर्भवती हो गयी तो उसने ये बात अरुण को बतायी।

अरुण ने पहली शादी का हवाला देते हुए भाग कर शादी करने की बात कही और दोनों ने भाग कर रायपुर में शादी कर ली। कुछ दिनन बाद दोनों वापस अपने गांव लौटे। लड़के के घर वालों ने जबरन लड़की का गर्भपात करवा दिया और घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता जब इसकी शिकायत करने के लिए पचपेड़ी थाने गयी तो थाना प्रभारी ने उसे डांट कर भगा दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से की तो उन्होंने मामले को पचपेड़ी थाने में फारवर्ड कर दिया। पीड़िता का कहना है की थाना प्रभारी छुट्टी पर होने का बहाना बना कर इस मामले में कार्यवाही करने से बच रहे। अब तक उन्होंने मामला दर्ज नहीं किया है।

Published on:
24 Aug 2019 10:29 pm
Also Read
View All