पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो पता चला कि प्रेमी जोड़े द्वारा वीडियो शूट करने के बाद प्रेमिका का मोबाइल खराब हो गया था। उसे बनवाने के लिए उसने कोंडागांव के केशकाल में संचालित एक मोबाइल रिपेयर की दूकान में दिया। मोबाइल बनाने के दौरान दूकान वाले की नज़र उनके उस वीडियो पर पड गयी। उसने उस वीडियो को फ़ोन से कॉपी कर लिया।