बिलासपुर. Love Affair : होटल में अपनी प्रेममिका से मिलने आये सिपाही की उस समय हालत खराब हो गयी जब मौके पर उसकी बीवी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने घर वालों के साथ उनकी जम कर धुनाई कर दी। घटना की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को पुलिस थाने ले गयी। हालाँकि पुलिस ने समझा बुझा कर उन्हें छोड़ दिया क्यों की पत्नी ने उसके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज करवाई ।