
CG Suicide News: बिलासपुर जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रह रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतका की पहचान देववती राठिया के रूप में हुई है जो रायगढ़ के लैलूंगा की रहने वाली थी।
वहीं इस वारदात से (Bilaspur Breaking News) लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
B.Ed student commits suicide in Bilaspur: यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर का है। छात्रा देववती राठिया बिलासपुर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही थी। वह कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी। छात्रा ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी तक (Breaking News) पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस कमरे को सील कर आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।