बिलासपुर

CG Crime News: स्कूटी खराब होते ही बाइक सवारों ने युवती को बनाया निशाना, गले से सोने की चेन लूटकर फरार

Crime News: अज्ञात युवक ने चलती स्कूटी के पास आकर युवती के गले से सोने की चेन झपट ली और अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गया।
2 min read
युवती के गले से सोने की चेन लूटकर फरार (demo pic)
युवती के गले से सोने की चेन लूटकर फरार (demo pic)

CG Crime News: बिलासपुर में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है, जहां स्कूटी खराब होने से परेशान एक युवती को बदमाशों ने निशाना बना लिया। अज्ञात युवक ने चलती स्कूटी के पास आकर युवती के गले से सोने की चेन झपट ली और अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगला क्षेत्र निवासी युवती रविवार रात करीब 10 बजे अपने भाई के साथ स्टेशन से स्कूटी (सीजी 10 बीएम 4802) से घर लौट रही थी। रास्ते में रामा पोर्ट के पास स्कूटी गड्ढे में गिरने से खराब हो गई। इसके बाद दोनों भाई-बहन बारी-बारी से स्कूटी चलाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे।

धीमी रफ्तार का फायदा उठाकर वारदात

जब वे पल्लव भवन के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अचानक एक युवक युवती के पास आया और उसके गले में पहनी करीब एक तोला सोने की चेन (कीमत लगभग 75 हजार रुपए) झपट ली। घटना इतनी अचानक हुई कि युवती संभल भी नहीं पाई।

डिवाइडर पार कर साथी के साथ भागा आरोपी

चेन झपटने के बाद आरोपी डिवाइडर पार कर दूसरी ओर खड़े अपने साथी के पास पहुंचा, जो पहले से ही मोटरसाइकिल स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, एक आरोपी ने हल्के नारंगी (गाजरी) रंग की शर्ट पहनी थी, जबकि बाइक चालक सफेद शर्ट और डार्क पैंट में था।

पेट्रोलिंग टीम को दी सूचना, तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद महिला ने अपने भाई को सूचना दी और रास्ते में मिली पुलिस पेट्रोलिंग टीम को रोककर पूरी घटना बताई। पुलिस ने तत्काल आसपास घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. रिटायर्ड फौजी ने चलाई पिस्टल… युवक के पैर में गोली लगने से हुआ लहूलुहान, मची खलबली- जांजगीर-चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर स्थित विकास नगर में सोमवार को गोलीकांड होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रिटायर्ड फौजी ने पिस्टल से युवक पर गोली चला दी। गोली सीधे युवक के जांघ पर जाकर लगी और युवक बुरी तरह से लहुलूहान हो गया, जिसे गंभीर हालात में बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
26 Mar 2026 04:12 pm
Published on:
25 Mar 2026 01:41 pm