24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: रिटायर्ड फौजी ने चलाई पिस्टल… युवक के पैर में गोली लगने से हुआ लहूलुहान, मची खलबली

Crime News: रिटायर्ड फौजी ने पिस्टल से युवक पर गोली चला दी। गोली सीधे युवक के जांघ पर जाकर लगी और युवक बुरी तरह से लहुलूहान हो गया, जिसे गंभीर हालात में बिलासपुर रेफर किया गया है।

2 min read
Google source verification
Crime News ( photo: patrika file)

Crime News ( photo: patrika file)

Crime News: जांजगीर-चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर स्थित विकास नगर में सोमवार को गोलीकांड होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रिटायर्ड फौजी ने पिस्टल से युवक पर गोली चला दी। गोली सीधे युवक के जांघ पर जाकर लगी और युवक बुरी तरह से लहुलूहान हो गया, जिसे गंभीर हालात में बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पामगढ़ थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर हिमांशु किराना दुकान के संचालक हिमांशु श्रीवास ने युवकों को दुकान के सामने लड़ने से मना किया तो उसी से युवक वाद-विवाद करने लगे। ऐसे में हिमांशु श्रीवास के भाई रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर के हवलदार गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद भी युवक शांत नहीं हुए तो गुलशन ने दूसरी गोली चला दी।

गोली पकंज कश्यप के जांघ पर जाकर लगी और बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पामगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां गंभीर हालात को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इधर गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीओपी प्रदीप सोरी, पामगढ़ टीआई सावन सारथी, मुलमुला टीआई पारस पटेल समेत थाना स्टॉफ पहुंचे थे और घटना स्थल का मुआयना किया और जानकारी ली। मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी भाई के घटना में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर कुछ युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

दोनों पक्ष के खिलाफ काउंटर केस दर्ज

आरोपी गुलशन श्रीवास, बंदूक से फायर हत्या करने के लिए नियत से हिमांशु श्रीवास जान से मारने के लिए तलवार लहरा रहा था। धारा 296.351(3) 115 (2) 3(5) 109 (1) धारा 25 ,27 अम्स एक्ट दूसरे पक्ष में शैलेन्द्र साहू, आकाश भैना, राजकुमार धीवर ये दिनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घायल पंकज कश्यप, एवं अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया पुलिस की जांच जारी है। धारा 296,351(3) 115(2) 191(3) बलवा की धारा 333,324(2)।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग