10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janjgir News: बस स्टैंड पर हवा भरने का टैंक फटा, उछलकर रोड पर गिरा मैकेनिक, मौके पर दर्दनाक मौत

Janjgir News: तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आने से युवक जुनैद खान (23) का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चंद्रपुर के वार्ड नंबर 4 मंडी पारा का निवासी था।

2 min read
Google source verification
Janjgir News

बस स्टैंड पर हवा भरने का टैंक फटा (photo Patrika)

Janjgir News: बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी घटना जांजगीर के डभरा नगर पंचायत चंद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास माधव मेडिकल के सामने आज 11 मई के दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।

हवा भरने वाला टैंक अचानक फटा

बताया जा रहा है कि हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आने से युवक जुनैद खान (23) का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चंद्रपुर के वार्ड नंबर 4 मंडी पारा का निवासी था। युवक जुनैद खान की अभी कुछ दिनों पहले शादी हुई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और भी खबरें

रायगढ़ जिले में हाईवे से गांव तक हादसों का तांडव, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

शनिवार दोपहर से लेकर रविवार दोपहर तक 24 घंटे के भीतर रायगढ़ जिले में तीन सड़क हादसे में दोपहिया सवार 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें से दो सड़क हादसे सारंगढ़ रायगढ़ नेशनल हाइवे में हुई है तो वहीं एक हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।पहली घटना में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर में रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर स्थित पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला के पास चंंद्रपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए सामने की तरफ से आ रहे बाइक को ठोकर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार महेश निषाद एवं सोनु माली की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार दोनों युवक रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे इसी बीच यह घटना हो गई है। पढ़े पूरी खबर

कार और बाइक में भिड़ंत से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खैरडीह गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार से जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़े पूरी खबर