
Watermelon Poisoning Incident (Photo - Patrika)
Janjgir-Champa Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार बच्चों की तरबूज खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश धीवर (15 वर्ष) अपने मामा के घर घुरकोट गांव आया हुआ था। उसके साथ धीवर (4 वर्ष), पिंटू धीवर (12 वर्ष) और हितेश धीवर (13 वर्ष) भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया था। इसके बाद रात में सभी ने चिकन भी खाया। कुछ घंटों बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों के अनुसार, सबसे पहले अखिलेश को उल्टी-दस्त, तेज पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन बच्चों में भी समान लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
परिवार का कहना है कि एक ही तरबूज खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि तरबूज के छिलके गाय को भी खिलाए गए थे, लेकिन गाय पूरी तरह स्वस्थ है।
फिलहाल मामले को फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। इस घटना के बाद घुरकोट गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। डॉक्टरों ने लोगों से गर्मी के मौसम में खुले में रखे या कटे हुए खाद्य पदार्थों और फलों के सेवन में सावधानी बरतने की अपील की है।
एक साथ 80 लोगों की जान जोखिम में पड़ी, बोले- बस 2-4 गुपचुप खाए थे- जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के केराडीह साप्ताहिक बाजार में गुरुवार की शाम बाजार में हर सप्ताह चाट और गुपचुप का ठेला लगाने वाले कारोबारी के गुपचुप खाकर उस रात केराडीह के आसपास के 7 से 8 गावों के 80 लोगों के फूड पॉयजनिंग का शिकर होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है…पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
11 May 2026 07:56 pm
Published on:
11 May 2026 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
