बिलासपुर

CG Election 2025: बिलासपुर में भाजपा के 3 पदाधिकारी निलंबित, इधर कांग्रेस प्रत्याशी को भी नोटिस… जानें

Bilaspur News: बागियों और भीतरघातियों ने रणनीतिकारों के साथ ही पदाधिकारियों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है। भितरघात और खुलाघात के चलते प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ती ही जा रही है।
less than 1 minute read
निकाय चुनाव में पोस्टर वार: कांग्रेस ने लिखा- मोदी गारंटी भूली भाजपा… तो बीजेपी ने लगाया करप्शन का आरोप

CG Election 2025: बिलासपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव में 27 बागी प्रत्यशियों को निष्कासित करने के बाद भाजपा ने अब संगठन के पदाधिकारियों पर कार्रवाई शुरू की है। इस कड़ी में रतनपुर मंडल के 3 पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित किया गया है।

उधर अधिकृत पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ काम करने की शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस ने कोनी क्षेत्र के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को नोटिस जारी किया है। रतनपुर नगरपालिका चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने के आरोप कुछ पदाधिकारियों पर लगे हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने मंडल उपाध्यक्ष बसंत यादव, मंडल मंत्री संतोष कश्यप, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बरकत अली को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

मैं कांग्रेस के प्रचार में व्यस्त

कोनी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अधिकृत प्रत्याशी ने त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ चुनाव प्रचार की शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को नोटिस जारी किया गया। इस पर त्रिलोक का कहना है कि वे महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक को जिताने के लिए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। नोटिस का जवाब देकर भी पार्टी के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

Updated on:
05 Feb 2025 12:31 pm
Published on:
05 Feb 2025 12:31 pm