
CG Election 2025: शहरी सरकार बनाने के लिए 70 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अब अपने -अपने क्षेत्रों में धुंआ धार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के बाद आज कांग्रेस ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। कांग्रेस इसे जन घोषणा पत्र का नाम दिया है।
बता दें कि रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस किया है। इस दौरान दीपक बैज, महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।
इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे 'अटल विश्वास पत्र' नाम दिया गया है। इसमें कुल 20 बड़े वादे किए गए हैं, जो जनता के लिए कई सुविधाएं और राहत लेकर आने का दावा करते हैं।
Updated on:
05 Feb 2025 12:05 pm
Published on:
05 Feb 2025 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
