बिलासपुर

CG Election 2025: बगावत से हिली कांग्रेस, एक साथ 47 बागियों को किया बाहर, 6 साल के लिए निष्कासित…

CG Election 2025: निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है।
2 min read
CG Election 2025: कांग्रेस ने 24 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, देखें नाम

CG Election 2025: बिलासपुर जिले में कांग्रेस ने 47 बागियों पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। इनमें 22 निगम के वार्डों से निर्दलीय लड़ रहे बागी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर नगर निगम बिलासपुर सहित नगर पालिका रतनपुर, नगर पालिका बोदरी, नगर पालिका तखतपुर, नगर पंचायत मल्हार एवं नगर पंचायत बिल्हा के बागियों पर कार्रवाई की। जिला कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जो कांग्रेसी पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध अन्य प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं एवं अपने परिजनों को चुनाव लड़ा रहे हैं, उन पर भी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की रिपोर्ट पर निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी।

निगम के वार्डों में भी

रामायण सूर्यवंशी वार्ड 4 निर्दलीय
संतोषी शिव यादव वार्ड 6 निर्दलीय
श्याम पटेल पूर्व पार्षद वार्ड 13
रंजना अंकित कोसले वार्ड 8निर्दलीय
पंकज सिंह पूर्व पार्षद वार्ड 50
धर्मेंद्र तामेश्वर वार्ड 58 से निर्दलीय
ननकी राम पटेल वार्ड 58
योगिता आनंद श्रीवास वार्ड 68

नपा रतनपुर में

रमेश सूर्या ब्लाक अध्यक्ष
दामोदर सिंह क्षत्रिय कांग्रेसी
भानसिंह जगत कांग्रेसी
आरती वैष्णव कांग्रेसी
जमुना माथुर ब्लाक महामंत्री
शैल जायसवाल कांग्रेसी
इशहाक बेग कांग्रेसी

शहर में इन पर कार्रवाई

नाम - वार्ड का नाम - वार्ड क्रमांक
सुशीला खजुरिया - गुरु घासीदास नगर - 21
रेखा काशी रात्रे - गुरु घासीदास नगर - 21
गिरिजा देवी सोनी - गुरु घासीदास नगर - 21
अमर यादव - डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर - 22
अब्दुल शाहिद कुरैशी - राजेन्द्र नगर - 24
सरोजनी लहरे - क्रांति कुमार भारतीय नगर - 25
शमा सिद्धीकी जरसास - शहीद अशफाक उल्ला नगर - 26
एसडी. कार्टर (रेड्ड) - संजय गांधी नगर - 29
एडवर्ड मसीह - संजय गांधी नगर - 29
तैयब हुसैन - शहीद विनोद चौबे नगर - 32
निलेश माढ़ेवार - नागोराव शेष नगर - 35
राकेश कुमार - कैवर्त कपिल नगर - 60
तृप्ति चंदा - देवकी नंदन दीक्षित नगर - 61
अजय कुमार यादव - त्रिपुर सुंदरी नगर - 70

Updated on:
06 Feb 2025 11:17 am
Published on:
06 Feb 2025 11:17 am