
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में बागियों पर गाज गिरना शुरू हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अपने ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर पार्टी ने एक्शन लिया है। भाजपा ने कांकेर जिले के 14 भाजपाइयों को निष्कासित किया गया है। पार्टी ने बागियों को 6 साल के लिए सदस्यता से निष्कासित कर दिया।
बता दें कि पखांजूर के लगभग सभी वार्डों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बागी मैदान में हैं। इससे अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा लगातार बागियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की है। कांकेर नगर पालिका से पूर्व पार्षद जागेश्वरी साहू, चारामा नगर पंचायत से पूर्व पार्षद लोकेश बारसागढ़े, नंदकिशोर गौतम, आबिदा बेगम और लोकेश नागवंशी शामिल हैं। पखांजूर नगर पंचायत से नारायण हालदार, पीयूष मंडल, चंचल विश्वास, प्रवीण मिस्री, परितोष पाल, प्रशांत कर्मकार, शिवानी हालदार, राजा शील और अपराजिता मंडल को निकाला गया है।
इससे पहले बिलासपुर जिले के अध्यक्ष पद के 4 प्रत्याशियों और पार्षद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 23 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
Published on:
05 Feb 2025 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
