बिलासपुर

CG Judge Transfer: हाईकोर्ट के 9 जजों का तबादला, जारी लिस्ट में देखें किसे-कहां किया ट्रांसफर

CG Judge Transfer: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2024, 1:21 PM IST
CG News

CG Judge Transfer: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादले की एक्सप्रेस चल पड़ी है। तहसीलदार से लेकर हाईकोर्ट के जजों तक का ट्रांसफर किया जा रहा है। बता दें कि हाईकोर्ट ने प्रदेश के 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग की है। रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने आदेश जारी किया।

CG Judge Transfer: यहां देखें किसे-कहां किया गया ट्रांसफर

इसके तहत दंतेवाड़ा फैमिली कोर्ट के जज संतोष कुमार तिवारी को जशपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश और रायपुर में कार्यरत लवकेश प्रताप सिंह बघेल को बिलासपुर के द्वितीय फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) कोर्ट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

कोरबा की जज ज्योति अग्रवाल का तबादला पेंड्रारोड जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में, जबकि अच्छेलाल काछी को बिलासपुर से रायपुर भेजा गया है। किरण थवाईत को पेंड्रारोड से रायपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, रायपुर की नीरू सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

CG Judge Transfer: कटघोरा के राहुल शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है। वर्तमान डिप्टी डायरेक्टर सुमीत कुमार हर्षयाना का तबादला अंबिकापुर किया है, और अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी लोकेश पाटले को कोरबा भेजा गया है।

Updated on:
9 Oct 2024, 1:21 PM IST
Published on: