बिलासपुर

अन्नदाताओं की ‘हैप्पी होली’, मुख्यमंत्री साय ने किसानों के खातों में डाले 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धान खरीदी के अंतर के 10 हजार करोड़ रुपए जारी कर दिए। रिमोट का बटन दबाते ही रुपए सीधे किसानों के खातों में जमा हो गए..

4 min read
सीएम विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ की राशि अंतरित की ( Photo - Patrika )

CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ की राशि अंतरित की है। बिलासपुर के ग्राम रहगी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय ने जिले को विकास को नई गति देते हुए बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ रुपये की लागत से 89 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 82 कार्यों का शिलान्यास शामिल है, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल लाभ मिलेगा। साथ ही 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी।

CG News: 'कृषक उन्नति योजना' के तहत राशि का ट्रांसफर

प्रदेश सरकार 'कृषक उन्नति योजना' के तहत 25 लाख 24 हजार किसानों को उनके बैंक खातों में सीधे अंतर की राशि के रूप में 10 हजार करोड़ रुपए सीधे अंतरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा।

आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से बनाएं इसलिए होली के पूर्व या राशि प्रदान की जा रही है। इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है।

हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा आज करोड़ों किसान उठा रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती किसानी के लिए राशि प्रदान की जा रही है।

ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं

सीएम ने कहा कि किसानों को धान की अच्छी कीमत दे रहे हैं ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। सहकारिता का विस्तार करते हुए इसे लाभकारी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को। 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है।

आज बस्तर से नक्सलवाद समाप्त की ओर

इस वर्ष के बजट में 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि कृषि के लिए रखा गया है यह किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले इसलिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्त की ओर है। और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं निश्चित रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प पूरा होगा।

पर्यटन की अपार संभावनाएं

छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध की क्रांति आने वाली है। मोदी के सभी गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीबों को आवास स्वीकृत दिया गया। सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस का संचालन किया जा रहा है। हमारा 11000 करोड रुपए का राजस्व बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ खनिज की दृष्टि से संपन्न राज्य है,इन सब के युक्तियुक्त उपयोग से छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने बिलासपुर जिलों में 263 करोड रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

कृषि मंत्री बोले- योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री किसानों के बीच आए हैं..

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उन्नति योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री किसानों के बीच आए हैं यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। 10 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मुख्यमंत्री ने किसानों के खाते में सीधे अंतरित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर साल किसानों के खाते में धान की राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि धान से ज्यादा लाभकारी दलहन एवं तिलहन के फसलों के उत्पादन में होता है।

उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि खेती किसानी में नवाचार और परिवर्तन से ही किसानों में समृद्धि आएगी। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को मिश्रित कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। अंधाधुंध रासायनिक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता खराब हो रही है इसलिए उन्होंने किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

रेकॉर्ड धान खरीदी और किसान कल्याण

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष राज्य सरकार ने रेकॉर्ड 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। किसानों की सहूलियत के लिए खरीदी की तिथि में भी वृद्धि की गई थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे किसान साहूकारों के चंगुल से मुक्त हुए हैं।

सिंचाई और आर्थिक सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी मिल रही है और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुँच रहा है, जिससे सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। कार्यक्रम में राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Updated on:
28 Feb 2026 04:06 pm
Published on:
28 Feb 2026 03:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर