बिलासपुर

CG Politics: कांग्रेसियों द्वारा लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल पर भड़के CM साय, बोले – थानों में रेट लिस्ट लगा दें…

CM Sai on Congress: सीएम साय शनिवार को बिलासपुर के दौरे पर थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई मु्द्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
2 min read
CG Politics

CG Politics: छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो उनकी ही पार्टी के एमएलए ने कहा था कि थानों में बिना पैसे कोई काम नहीं होता। ऐसे में प्रदेश के सभी थानों में रेट लिस्ट लगा दे। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही।

वे शनिवार को अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बिलासपुर दौरे पर थे। मीडिया से चर्चा में सीएम ने पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने पब्लिक कार्यक्रम में गृहमंत्री की उपस्थिति में उन्होंने हर थाने में रेट लिस्ट लगा देने की बात कही थी। कांग्रेस के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। अब लॉ एंड आर्डर कंट्रोल में है। बस्तर में हम नक्सली मूवमेंट और सुधार पर काम कर रहे हैं।

CG Politics: मंत्री, कलेक्टर दौरा कर रहे, प्रदेश में बीमारी कंट्रोल में

प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, स्वाईन लू के बढ़ते मरीज के संबंध में मुयमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में बीमारी कंट्रोल में है। हमारे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल लगातार समीक्षा ले रहे। मुय सचिव और कलेक्टर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर संसाधनों का उपयोग कर रहे है। छग में सभी तरह की संक्रमण बीमारियों पर हमारी टीम लगाम लगा ली है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. ‘पूर्व सरकार के निर्णय को साय सरकार ने पलट दिया’, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने भूपेश प्रशासन के निर्णय का पलट दिया है। आखिर किन कारणों से कांग्रेस नेता ने कहा ऐसा..यहां पढ़े पूरी खबर

2. अरे! टेरर फंडिंग पर क्या बोल गए पूर्व CM बघेल, Video में देखिए भड़ास

बीते दिनों मोहला मानपुर से चार लोगों की गिरफ्तारी एनआईए ने की थी। चारों पर टेरर फंडिंग का आरोप था। मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुखिया भूपेश बघेल ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्र सरकार को जमकर कोसा हैं। यहां पढ़े पूरी खबर

Updated on:
01 Sept 2024 02:16 pm
Published on:
01 Sept 2024 02:16 pm
Also Read
View All
तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे

Electric Bus: बिलासपुर में जल्द दौड़ेंगी 50 आधुनिक AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी, तेज हुई तैयारियां