CG Politics : . भारतीय जनता पार्टी ( bhartiya janta party ) पूर्व प्रधानमंत्री ( cg election 2023) अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को दरकिनार कर चल रही है, नहीं तो छत्तीसगढ़ में आदिवासी ( politics hindi news ) मुख्यमंत्री तो वर्ष 2003 में ही बन जाना था।
बिलासपुर . भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को दरकिनार कर चल रही है, नहीं तो छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री तो वर्ष 2003 में ही बन जाना था। ये बातें पूर्व भाजपा नेता व वर्तमान में कांग्रेस नेता एवं सीएसआईडीसी अध्यक्ष नंदकुमार साय ने शहर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा में पहले जैसी बात नहीं रही। पहले अटल विहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी, सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज नेता थे। उनके रहते सीनियर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का बराबर सम्मान होता था, अब ऐसा नहीं हो रहा। वर्ष 2003 में चोटिल होने के बाद भी अथक मेहनत कर भाजपा को छत्तीसगढ़ में काबिज किया।
पता चला कि रमन सिंह, जिनकी राज्य में किसी प्रकार की भूमिका नहीं थी, उन्हें सीएम बना दिए। उसके बाद भी वे लगातार पार्टी के लिए मेहनत कर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनवाते रहे, फिर भी उनकी पूछ परख एक मजदूर की तरह होती रही।