जशपुरनगर . भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जशपुर डीपीएस स्कूल के संचालक ओमप्रकाश सिन्हा से अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सिन्हा ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया है कि, 12 जुलाई 2023 को उन्हें एक परिचित का फ्रेण्ड रिक्वेस्ट फेसबुक में प्राप्त हुआ जिसमे मैं पहले से परिचित हूं, इस कारण उनका फ्रे ण्ड रिक्वेस्ट स्वीकार किया उसके पश्चात् उनके द्वारा मुझे मैसेंजर में मैसेज कर अपने परिचित से कुछ सामान खरीदने की बात कही।