Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुष्कर्म के आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी दुबई भागने की फिराक में था।
CG Rape Case: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी युवक को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आई। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सरकंडा क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने 9 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो साल पहले ओडिशा निवासी रंजीता कुमार गौड़ा 20 वर्ष से उसकी मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुई। दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप ले लिया। 15 अप्रैल 2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने उसे साईं अनंत होटल मोपका में बुलाया। यहां बातों ही बातों में उसने शादी करने की बात कही। इसी दौरान रंजीता ने जबरन उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्र्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई।
अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पीड़िता ने आरोपी का लोकेशन जानने उसे कॉल किया। इस पर आरोपी ने कहा कि उसने रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई। वह अब विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा है, वहां से हमेशा के लिए दुबई चला जाएगा। पीड़िता से इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर पुलिस की एक टीम तत्काल मुंबई के लिए रवाना हुई और आरोपी को छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से पकड़ की हिरासत में लिया और सरकंडा ले आई।
आरोपी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट बाद गिरफ्तारी के डर से उसने दुबई जाने का योजना बनाई थी। ओडिशा से दुबई जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और 28 नवंबर को दुबई जाने वाला था।
आरोपी को मुंबई से पकड़ कर लाने में उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।