28 अगस्त 2024 को जब युवती ने अनुराग पर शादी का दबाव बनाया, तो अनुराग नाराज होकर किराया मकान से चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। परेशान होकर 11 सितंबर को युवती ने अनुराग के घर पहुंचकर उसके परिवार वालों से बात की, लेकिन उन्होंने शादी से साफ इनकार करते हुए गाली-गलौच कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मामले की शिकायत पर धारा 64 (2) बीएनएस पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, पिछले एक माह से आरोपी फरार था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की शाम नया बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।