बिलासपुर

CG Suicide News: बंद कमरे में पत्नी ने लगाई फांसी, पति की इस हरकत से थी परेशान, 2 साल पहले हुई थी शादी

CG Suicide News: बिलासपुर में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
less than 1 minute read
Bilaspur Suicide News

CG Suicide News:बिलासपुर में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान मिले परिस्थित जन्य साक्ष्य के आधार पर तारबाहर पुलिस ने 6 माह बाद अपराध दर्ज किया है। तखतपुर पुलिस मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर कार्रवाई कर रही है।

Bilaspur Suicide News: पुलिस के अनुसार तखतपुर निवासी रेणुका विश्वकर्मा का विवाह 2021 में निरज विश्वकर्मा के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद शराब सेवन कर पहुंचता और पत्नी रेणुका पर चरित्र शंका को लेकर विवाद करता था। आरोपी पत्नी को हमेशा मायके लौट जाने की बात कह कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर रेणुका ने 19 दिसम्बर 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तखतपुर पुलिस को मिले साक्ष्य व परिजनों के बयान के आधार पर परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
21 May 2024 03:59 pm
Published on:
21 May 2024 03:59 pm