6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live-in relationships: लिव-इन की 1 कहानी, वो बोली शादी कर लो, सनकी बॉयफ्रेंड ने कुल्हाड़ी से गर्लफ्रेंड को काट डाला

Live-in relationships: घटना की जानकारी लगते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक शादी का दबाव बनाने को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 May 2024, 7:54 PM IST

Live-in relationships: Photo of the place where incident happened

Live-in relationships: कोटा अमाली में दोपहर 3 बजे उस दौरान हड़कप मच गया, जब एक प्रेमी ने रोजाना के विवाद से तंग आकर अपनी लिव इन में रही प्रेमिका के गर्दन पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक शादी का दबाव बनाने को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

Live-in relationships in Chhattisgarh: 6 माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली निवासी गुलशन पिता जगत राम यादव (23) का गांव की ही युवती अंजू पिता राजकुमार यादव के बीच 6 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा (Live-in relationships) और दोनों ने साथ में रहने का फैसला कर लिया। अंजू अपने परिजनों का घर छोड़ दिया इधर गुलशन भी अपने परिवार से अलग अंजू के साथ गांव में एक मकान में रहने लगा।

यह भी पढ़ें: CG Crime: 4 साल तक लिव-इन में रही.. फिर आधी रात हुई ये बात, BF ने पत्थर से सिर कुलचकर GF की कर दी हत्या

अंजू व गुलशन के बीच शादी को लेकर रोजाना विवाद (Live-in relationships in Chhattisgarh) भी हुआ करता था। गुलशन का कहना था कि वह दूसरे यादव समाज से आता है। दोनों के बीच शादी नहीं हो सकती। बहनोें की शादी होने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। अगर उसने शादी कर ली तो उसे संदेह था कि उसकी बहनों की शादी नहीं हो पाएगी।

गर्दन पर 4 बार वार कर मार डाला

इसी बात को लेकर रविवार दोपहर भी दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुलशन यादव ने घर में रखे टंगिया से गर्दन पर 4 बार वार कर अंजू यादव की हत्या (Live-in relationships in Chhattisgarh) कर दी। अंजू की हत्या का पता चलते ही गांव वालों ने कोटा पुलिस को फोन कर दिया। कोटा पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपी गुलशन यादव को हिरासत में लेकर टंगिया बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: बड़े भाई के साथ लिव-इन में रह रही महिला की 2 देवरों ने की हत्या, फिर लाश के साथ किया गैंगरेप

गुलशन से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टंगिया बी बरामद किया है। कोटा पुलिस आरोपी गुलशन से पूछताछ के बाद गिरतार न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई का हवाला दे रही है।

कोटा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि अमाली गांव में लिव इन रिलेशन (Live-in relationships) में रह रहे प्रेमी जोडे़ मेें शादी की बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद में युवक ने युवती की टांगिया मार कर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को पंचनामा के बाद हॉस्पिटल में रखा है। संदेही से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।